उद्योग के भाषाई अंग के रूप में सेवा प्रदान करते हैं

हमारे समाधान प्रत्येक उद्योग के लिए अनुकूलित हैं।

सभी प्रमुख क्षेत्रों के शीर्ष क्लाइंट्स के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों पर काम करने का 17+ सालों के गहन अनुभव के साथ, हम आपके व्यवसायों की भाषाई आवश्यकताओं को पूरा करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं। IT/ITES, मैन्युफॅक्चरिंग, BFSI, स्वास्थ्य-सेवा, बिजली तथा ऊर्जा – हमारे क्षेत्र विशेषज्ञ टीमों के पास आपकी तमाम आवश्यकताओं के समाधान मौजूद हैं।

उद्योग

विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंट्स को अनुवाद तथा लोकलाइजेशन सेवाएँ प्रदान करने वाले एक वैश्विक भाषा सेवा प्रदाता के रूप में, हमें प्रमुख उद्योग क्षेत्रों की आपकी भाषाई आवश्यकताओं के लिए सेवा प्रदान करने का गौरव प्राप्त है। हम इस बात की सराहना करते हैं कि संगठनों की अनुवाद आवश्यकताएं उन क्षेत्र के लिए अनूठी होती हैं, जिनमें वे काम करते हैं। हम यह भी समझते हैं कि संगठनों की सामग्री-आधारित आवश्यकताएं आज की भाषाई और सांस्कृतिक रूप से विविधतापूर्ण वैश्विक मार्केटप्लेस में बेहतर गतिशील होती हैं।
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, अपने 17 वर्षों के लोकलाइजेशन व्यवसाय के अनुभव में आपके भाषा आधारित विभिन्न उद्देश्यों हेतु अपनी सेवा प्रदान करने में निरंतर अपनी विशेषज्ञता सिद्ध की है। प्रत्येक उद्योग के लिए, नॉलेजवर्क्स अपनी प्रतिबद्ध टीमों के साथ काम करता है, जिनमें क्षेत्र-विशेष से जुड़े अनुवादक, समीक्षक, विषय-वस्तु विशेषज्ञ, भाषा संपादक जैसे कुशल लोग शामिल हैं। नीचे कुछ अहम उद्योगों के नाम दिए जा रहे हैं, जिनके साथ हम सहयोग स्थापित कर अपनी भाषा सेवाएँ प्रदान करते हैं।

IT/ITES (इंफ़ॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी)

विभिन्न लोगों तक अपनी पहुँच बनाइए और हमारी विशेष रूप से निर्मित अनुवाद सेवाओं के जरिए अपने ग्राहकों का विस्तार कीजिए।

अधिक पढ़ें

ऑटोमोबाइल

वाहन उद्योग में अग्रणी बने रहने के लिए, आपको एक वैश्विक स्तर पर काम करना होगा, ताकि आप दुनिया भर के बाजारों को अपनी सेवा प्रदान कर सकें।

अधिक पढ़ें

मैन्युफॅक्चरिंग

मैन्युफॅक्चरिंग उद्योग दुनिया भर में फैला हुआ उद्योग है। जो कच्चे मालों को तैयार उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया है।

अधिक पढ़ें

शिक्षा तथा ई-लर्निंग

हमारी शिक्षण अनुवाद सेवाएँ ई-लर्निंग वेबसाइटों से लेकर ऑनलाइन ट्रेनिंग और रोचक शिक्षण तक की चीजों को शामिल करती हैं।

अधिक पढ़ें

फार्मा तथा स्वास्थ्य-सेवा

अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के विपरीत स्वास्थ्य सेवा अभिलेखन विविध प्रकार के प्राप्तकर्ताओं को सेवा प्रदान करता है, जिनमें रोगियों से लेकर मेडिकल विशेषज्ञ तक शामिल हैं।

अधिक पढ़ें

हाई-टेक

चूंकि बाजार से जुड़े लोग अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में व्यवसाय करने के असंख्य लाभों का लाभ उठाने का प्रयास करते हैं, इसलिए उच्च-तकनीक वाले उद्योग अनुवाद सेवा की मांग काफी बढ़ रही है।

अधिक पढ़ें
भाषा, ई-लर्निंग या मल्टीमीडिया सेवाएं

तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

अपनी व्यवसाय आधारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार कई प्रकार की अनुकूलित सेवाओं का अनुभव लेने के लिए हमसे संपर्क कीजिए।

    हमसे संपर्क कीजिए!

    हमसे संपर्क करने के लिए, कृपया नीचे दिए हमारे एंक्वाइरी फ़ॉर्म को भरिए। आपकी सहायता करने के लिए हमें आप ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध करवाएं।