“उपयुक्त वॉइसओवर” की आपकी तलाश यहीं समाप्त होती है

ऑल-इन-वन वॉइसओवर सेवाएं

हमारी बहुभाषी वॉइस-ओवर सेवाएँ आपकी तदनुकूल आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूलित की जाती हैं।

अनेक भाषाओं में वॉइसओवर सेवाएं

अपनी स्क्रिप्ट के लिए बहुभाषी वॉइस-ओवर सेवाओं की आवश्यकता है? अपनी ई-लर्निंग सामग्री के लिए कथन (नैरेशन) चाहते हैं? नॉलेजवर्क्स बैंगलोर, भारत में एंड-टु-एंड प्रॉफेशनल वॉइस-ओवर सेवाओं का एक मुख्य प्रदाता है।
हम चयन करने के लिए व्यापक विकल्प प्रस्तुत करते हैं। हमारे व्यावसायिक वॉइस-ओवर ऑर्टिस्ट आपके किसी भी भाषाई तथा वोकल पैरामीटर के संयोजन: भाषा, बोली, लिंग, उच्चारण, लहजा, भावना के लिए आपकी वॉइस-ओवर आवश्यकताओं को बखूबी पूरा कर सकते हैं: आप निम्नांकित खूबियों के वजह से एंड-टु-एंड व्यावसायिक वॉइस-ओवर सेवाओं के लिए हमारे ऊपर भरोसा कर सकते हैं:

  • फ़िल्म
  • डॉक्युमेंटरीज / वृत्तचित्र
  • विज्ञापन
  • एनिमेशन
  • ई-लर्निंग
  • कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस
  • ऑडियो बुक्स
  • टीवी प्रोग्राम्स
  • टीवी कमर्शियल्स
  • वीडियो गेम्स

सेवाएं

हम सभी भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में व्यावसायिक वॉइस रिकॉर्डिंग्स प्रदान करते हैं। कुछ बेहतरीन उपलब्ध वॉइस-ओवर व्यावसायिकों वाले अपने विस्तृत संसाधन के साथ, बैंगलोर में हमारे पास अपना अत्याधुनिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो और वीडियो एडिटिंग सुईट मौजूद है, जो आपकी आवश्यकताओं के अनुसार बने पूर्ण वॉइस रिकॉर्डिंग सेवा प्रदान करता है।आपके काम के लिए आपको सही कीमत वाली सेवा मिले, यह ढूंढने में आपको सहायता करना, हमारी सेवा का भाग है। हमारी सेवाएँ अन्य एजेंसियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से कहीं अधिक विस्तृत हैं। हम आपके स्क्रिप्ट को अनूदित करते हैं, आपको किस आर्टिस्ट को बुक करना है उसपर सलाह देते हैं, आपकी सहमति के लिए नमूने (सैम्पल्स) प्रदान करते हैं, रिकॉर्डिंग्स संपन्न करते हैं और आपकी आवश्यकता के अनुरूप प्रदान करते हैं। यह हमारी एजेंसी का “ऑल-इन-वन” पैकेज वाला नजरिया है।

हमारे प्रतिबद्ध प्रोजेक्ट मैनेजर्स आपको सही आवाज के आपके विकल्प में सही सुझाव देते हैं, जो आपकी ख़ास जरूरत के अनुरूप होता है। हमारे सभी राष्ट्रीय और विदेशी वॉइस-ओवर व्यावसायिक इस क्षेत्र का व्यापक अनुभव रखने वाले मूल भाषा-भाषी लोग होते हैं। इसके अलावा, हम प्रोजेक्ट के भाग के रूप में आपको सब-टाइटलिंग सेवा प्रदान करते ही है, साथ ही ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद संपन्न करते हैं, भाषाई मार्गदर्शन देते हैं और निर्माण के बाद की पूरी सेवाएँ प्रदान करते हैं। हमारा दृष्टिकोण काफी लचीला है, जहाँ हम आपके बजट के अनुरूप अपनी सेवाओं का आकलन कर सकते हैं।

ई-लर्निंग के लिए वॉइसओवर

अध्ययनों से पता चला है कि लोग जब किसी सामग्री को पढ़ पाते हैं, तो वे उसे बेहतर तरीके से समझ और परख पाते हैं। ई-लर्निंग प्रोग्रामों के डिजाइनरों ने व्यापक रूप से इस तथ्य को अपनाया है और अपने ई-लर्निंग मॉड्यूल के प्रयोक्ता अवधारणा को बढ़ाया है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए, नॉलेजवर्क्स के पास कई ऑडियो प्रेजेंटर्स मौजूद हैं, जो लक्षित दर्शकों के लिए प्रभावी तरीके से पाठ्यक्रम पेश कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमारे पास असरदार, व्यावसायिक आवाजें उपलब्ध हैं, जो कॉरपोरेट आवश्यकताओं तथा अर्ध-व्यावसायिक प्रोजेक्टों के लिए उपयुक्त हैं, बल्कि सामुदायिक प्रोजेक्टों के लिए भी स्पष्ट आवाजें उपलब्ध हैं।

आपकी सटीक आवश्यकताओं को बेहतर रूप से पूरा करने के लिए, नॉलेजवर्क्स आपके साथ मौजूदा वॉइस सैम्पल्स साझा करते हैं, ताकि आप उनमें से अपनी पसंद की आवाज को चुन सकें या ऐसी आवाजों में रिकॉर्ड करवा सकें, जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

कॉरपोरेट फ़िल्म तथा प्रेज़ेंटेशन के लिए वॉइसओवर

अपनी कॉरपोरेट फ़िल्मों तथा प्रेजेंटेशनों के अनुभव का विस्तार करना चाहते हैं?हमारे प्रतिभाशाली वॉइस-ओवर आर्टिस्ट आपकी फ़िल्मों और प्रेजेंटेशनों को अपने सधे नैरेशन से जीवंत बना डालते हैं और आपके मूल्यवान व्यवसाय दर्शक पर अनुकूल प्रभाव डालते हैं।

वीडियो या प्रोडेक्ट प्रेजेंटेशन काफी अहम होता है और आपके व्यवसाय पर उनका काफी कम बोझ पड़ता है। हमारे अनुभवी नैरेटर मौखिक बातचीत की बारीकियों को समझते हैं और न केवल दर्शकों को विषय के ऊपर आवश्यक तथ्यात्मक सूचना प्रदान करते हैं, बल्कि वे ऐसा उचित लहजे और भाव के साथ करते हैं। सभी भारतीय भाषाओं के आलावा, हम दुनिया की सभी प्रमुख भाषाओं में व्यावसायिक वॉइस रिकॉर्डिंग्स की सेवा प्रदान करते हैं, जिनमें अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, डच, चीनी और जापानी जैसे भाषायें शामिल हैं। हमारी प्रोडक्शन यूनिट सुनिश्चित करती हैं कि अंतिम ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मैट्स विभिन्न वीडियो प्लेयरों के लिए उपयुक्त हों और अन्य पैरामीटरों, जैसे कि आकार और कम्प्रेशन रेट उनके अनुकूल हों।

अत्याधुनिक प्रॉडक्शन यूनिट तथा वॉइस टेलेंट का बड़ा समूह निम्नांकित के लिए वॉइस-ओवर प्रदान करता है:

  • टीवी कमर्शियल्स
  • ट्रेनिंग वीडियो
  • डॉक्युमेंटरीज
  • सेल्स प्रेजेंटेशन
  • कंप्यूटर-आधारित ट्रेनिंग
  • AVs
  • एनिमेशन
  • जिंगल्स

गुणवत्ता

वॉइस-ओवर किसी स्क्रिप्ट को केवल पढ़ने से कहीं अधिक विशेषज्ञता भरा काम होता है। एक व्यावसायिक वॉइस-ओवर आर्टिस्ट को किसी सामग्री को एक मित्रवत और प्रेरक तरीके में पेश करना चाहिए। और इससे पहले, स्क्रिप्ट्स की प्रॉसेसिंग की जाती है, ताकि वॉइस-ओवर सुगम और प्रभावी बन सके।

नॉलेजवर्क्स की गुणवत्तापूर्ण प्रक्रिया ISO 9001:2008 द्वारा प्रमाणित है और इसमें स्रोत दस्तावेज का विश्लेषण, सर्वोत्तम अनुवादकों का चयन, इस बात पर ध्यान देना कि अनुवाद में अपेक्षित अर्थ और बारीकियां शामिल हो सकें, टेक्स्ट लक्षित भाषा में सही तरीके से ढल सकें, प्रोजेक्ट के लिए सही आवाज का प्रयोग जैसे चीजें शामिल रहती हैं- और ये तमाम चीजें एक तय वक्त में पूरी की जाती हैं।

भाषा, ई-लर्निंग या मल्टीमीडिया सेवाएं

तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

अपनी व्यवसाय आधारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार कई प्रकार की अनुकूलित सेवाओं का अनुभव लेने के लिए हमसे संपर्क कीजिए।

    हमसे संपर्क कीजिए!

    हमसे संपर्क करने के लिए, कृपया नीचे दिए हमारे एंक्वाइरी फ़ॉर्म को भरिए। आपकी सहायता करने के लिए हमें आप ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध करवाएं।