भाषाएं - हमारी प्राथमिक तथा निरंतर बढ़ रहे एसेट

भाषाओं के हमारे भव्य मंच को जानें

भाषा पर एक समर्पित ध्यान देने से हमें हमारे ज्ञान के आधार को आरंभ में कुछ प्रमुख भाषाओं से लेकर वर्तमान में 120+ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं तक का विस्तार करने में सहायता मिली है।

भाषाएं

कितना अच्छा होता यदि दुनिया भर के लोग वही भाषा बोलते जो आप बोलते हैं! या आप दुनिया की तमाम प्रमुख भाषायें बोल पाते? ज़रा व्यवसाय के दृष्टिकोण से संभावनाओं की कल्पना कीजिए: अब आपको भाषाई अवरोधों और सांस्कृतिक बारीकियों के प्रति अनभिज्ञता के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है – क्योंकि ये चीजें आपके संवाद को सीमित करती हैं, आप जो पढ़ते हैं या आप जिनके साथ व्यवसाय करते हैं, उसमें व्यवधान पैदा करती हैं।
तेजी से बढ़ने वाले वैश्वीकरण के इस दौर में अपने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय परिचालनों में सहायता करने के लिए, एक अग्रणी भाषा अनुवाद सेवा प्रदाता के रूप में नॉलेजवर्क्स आपकी सभी भाषाई आवश्यकताओं की देखभाल करने के लिए तैयार है।

हम आपके बहुभाषाविद् हैं और हम 120 से अधिक भाषाओं का समर्थन करते हैं! नॉलेजवर्क्स में हम सूचना प्रौद्योगिकी, ई-लर्निंग, हेल्थकेयर, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, BFSI, बाजार अनुसंधान, बिजली तथा ऊर्जा, तेल व गैस जैसे कई उद्योग क्षेत्र की व्यापक किस्म की सामग्रियों का अनुवाद, लोकलाइजेशन, वॉइस-ओवर तथा अन्य भाषाई सेवाएँ प्रदान करते हैं।

नॉलेजवर्क्स की विशेषज्ञ भाषाविदों की टीम निरंतर रूप से क्लाइंट्स को उच्च परिशुद्धता और इष्टतम उत्पादन के साथ उच्च गुणवत्ता की सेवाएँ प्रदान करती है। हम अपने प्रत्येक प्रोजेक्ट में सूक्ष्म सावधानी बरतते हैं और अंतिम डिलीवरी (हमारी प्रक्रिया दस्तावेज हेतु अनुरोध) से पहले दृढ़ गुणवत्ता आश्वासन उपाय लागू करते हैं। हमारे उद्योग प्रमाणित भाषा विशेषज्ञ न केवल दस्तावेजों का अनुवाद करते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि वह सामग्री क्षेत्र और स्थान के अनुरूप अच्छी तरह से तैयार और अनुकूलित हो।

हम जिन दस्तावेजों को संभालते हैं, उनमें परिचालन और अनुरक्षण मैनुअल्स, नैदानिक अनुसंधान दस्तावेज, विनिर्माण प्रक्रियायें तथा गुणवत्ता नियंत्रण दस्तावेज, तकनीकी विनिर्देशन, जटिल औद्योगिक प्रक्रिया विवरण, K-12 तथा कॉरपोरेट प्रशिक्षण दोनों के लिए ई-लर्निंग सामाग्रियां, व्यापारिक दस्तावेज, कानूनी दस्तावेज, बाजार अनुसंधान दस्तावेज, प्रयोक्ता गाइड्स और मैनुअल्स, ऑनलाइन सहायता जैसे तमाम किस्म के दस्तावेज शामिल रहते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य के पास आज पारगमन मार्ग हैं जिनके लिए कई देशों और विविध भाषाई और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के बीच बातचीत की आवश्यकता होती है। व्यवसायी अब अपने उत्पादों व सेवाओं को दुनिया भर में पहुँचाने की उम्मीद रखते हैं।नॉलेजवर्क्स अपनी प्रमाणित विशेषज्ञता तथा 17+ वर्षों के अनुभव के साथ, अपने क्लाइंट की भाषा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसकी भाषा-सूची में सभी प्रमुख भाषाई-समूह – यूरोपीय, भारतीय (सभी क्षेत्रीय भाषायें), नॉर्डिक, सुदूर-पूर्वी, मध्य एशियाई तथा अमेरिकी शामिल हैं।

  • असमी
  • बंगाली
  • गुजराती
  • हिंदी
  • कन्नड़
  • कश्मीरी
  • मलयालम
  • मराठी
  • मणिपुरी
  • उड़िया
  • पंजाबी
  • सिंधी
  • संस्कृत
  • तमिल
  • तेलुगू
  • उर्दू
  • बर्मीज
  • चीनी (चीनी (चाइनीज))
  • कम्बोडियन
  • दारी
  • इंडोनेशिया
  • जापानी
  • कोरियन
  • कुर्दिश
  • लाओ
  • मलय
  • मालागासी
  • नेपाली
  • पश्तो
  • सिंहलीज
  • सोरानी
  • सिल्हेति
  • थाई
  • वियतनामी
  • अल्बानियन
  • अरबी (अरेबिक)
  • बुल्गेरियन
  • क्रोएशियन
  • चेक
  • एस्टोनियन
  • फ़ारसी
  • हिब्रू
  • हंगेरियन
  • मंगोलियन
  • पोलिश
  • रोमानियन
  • रूसी
  • सर्बियन
  • स्लोवेनियन
  • स्लोवाक
  • ताजिक
  • तुर्की
  • यूक्रेनियन
  • उज्बेक
  • डैनिश
  • डच
  • फिनिश
  • फ्रेंच
  • फ्लेमिश
  • जर्मन
  • ग्रीक
  • आइसलैंडिक
  • इटालियन
  • माल्टीज
  • नॉर्वेजियन
  • पुर्तगाली
  • स्पेनिश
  • स्वीडिश
  • अफ्रीकी
  • ऐम्हैरिक
  • लिंगाला
  • स्वाहिली
  • सोमाली
  • ट्वी
  • जुलू
भाषा, ई-लर्निंग या मल्टीमीडिया सेवाएं

तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

अपनी व्यवसाय आधारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार कई प्रकार की अनुकूलित सेवाओं का अनुभव लेने के लिए हमसे संपर्क कीजिए।

    हमसे संपर्क कीजिए!

    हमसे संपर्क करने के लिए, कृपया नीचे दिए हमारे एंक्वाइरी फ़ॉर्म को भरिए। आपकी सहायता करने के लिए हमें आप ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध करवाएं।