LSPs कैसे आपके ऐप्स को नए यूजर प्राप्त करने में और उच्च धारण सुनिश्चित करने सहायता कर सकते हैं?

Home - blog - LSPs कैसे आपके ऐप्स को नए यूजर प्राप्त करने में और उच्च धारण सुनिश्चित करने सहायता कर सकते हैं?
Application Localization services

दुनिया में मोबाइल प्रयोक्ताओं की तेजी से वृद्धि के साथ, मोबाइल ऐप्लिकेशनों के बाजार का भी तेजी से प्रसार हुआ है। अब लगभग हर चीज के लिए एक ऐप मौजूद है। ऐप ऐनी (Annie) द्वारा किए एक हालिया अध्ययन के अनुसार, मोबाइल ऐप्लिकेशन पर सबसे ज्यादा समय व्यतीत करने वाले स्मार्टफ़ोन-यूजर दक्षिण कोरिया, ब्राजील, मेक्सिको, जापान और भारत के होते हैं, उसके बाद अमेरिका और यूके का स्थान आता है।इनमें से ज्यादातर देशों में अंग्रेजी दूसरी भाषा है, यही कारण है कि व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए मोबाइल ऐप लोकलाइजेशन काफी अहम बन गया है।और इसलिए आपको अपने मोबाइल ऐप्स के लिए नए यूजर प्राप्त करने के लिए लैंग्वेज सर्विस प्रोवाइडर (LSPs) की आवश्यकता पड़ती है।

मोबाइल ऐप्लिकेशनों का लोकलाइजेशन का मतलब कुछ सामग्री को केवल स्थानीय भाषा में अनुवाद करना नहीं है, बल्कि आपके ऐप्स को लक्षित यूजर समूह के बीच आसानी से पहुँच योग्य बनाना भी है। डिस्टोमो द्वारा किए एक अध्ययन, “द इम्पैक्ट ऑफ़ ऐप ट्रांसलेशन” के अनुसार, किसी ऐप के लोकलाइजेशन से 26% अधिक आमदनी प्राप्त होती है और जिस देश के लिए आप लोकलाइज करते हैं, उनमें से प्रत्येक के लिए 128% अधिक डाउनलोड प्राप्त होते हैं। इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि ऐप लोकलाइजेशन कैसे आपको बड़े बाजार की पहुँच प्रदान कर सकता है। स्मार्टफ़ोन यूजरों की बढ़ती हुई संख्या के साथ यह बाजार और भी तेजी से फैलता जा रहा है।

ऐप्स के लोकलाइजेशन के लाभ स्पष्ट हैं – विशाल मात्रा में संभावित प्रयोक्ताओं तक पहुँचने से किसी भी व्यवसाय को अनंत लाभ पहुँचता है।

  • विस्तृत ग्राहक भंडार: एक व्यापक ग्राहक आधार का मतलब स्वचालित रूप से बढ़ी हुई बिक्री क्षमता है।

  • नए बाजारों में तेजी से प्रवेश: अपने ऐप को कई भाषाओं में प्रदान करने से संभावित ग्राहकों के बीच आपकी पहचान बढ़ जाती है।

  • बेहतर भागीदारी स्तर तथा उपभोक्ता अनुभव: उनके स्थानीय भाषाओं की मौजूदगी के साथ, आपके उपभोक्ता आपके ऐप्स को लेकर अधिक सहज होंगे और इससे उनके बने रहने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

  • विविधतापूर्ण ग्राहक: जैसा कि ऊपर बताया गया है, ऐप लोकलाइजेशन आपको वैश्विक बाजार की पहुँच प्रदान करेगा।

आपके मोबाइल ऐप के उपयुक्त लोकलाइजेशन के लिए एक अहम तत्व होता है- एक व्यावसायिक भाषा सेवा प्रदाता की सेवा प्राप्त करना। एक विश्वसनीय LSP के पास आपकी भाषा आवश्यकताओं से निपटने के लिए आवश्यक भाषाई अनुभव मौजूद होता है और ये आपकी लोकलाइजेशन प्रक्रिया को सरल बना सकते हैं। केवल एक योग्य और अनुभवी LSP ही लोकलाइजेशन का संपूर्ण भार आपके कंधे से उठाकर खुद के हाथों में ले सकता है और आपको अपने मुख्य व्यवसाय-कार्य में ही ध्यान लगाने में सहायता पहुँचा सकता है।

अपने क्लाइंट्स के लिए मोबाइल ऐप लोकलाइजेशन आवश्यकताओं को पूरा करने के वर्षों के अनुभव के साथ, वैल्यूप्वाइंट नॉलेजवर्क्स आपके लोकलाइजेशन आवश्यकताओं में सहायता करने के लिए पूरी तरह से योग्य और आवश्यक साधनों से लैस है। अनुभवी भाषाविदों की हमारी टीम अपने संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं और हर बार हमारे ग्राहकों के लिए गुणवत्ता के परिणाम निरंतर देते रहे हैं।

Leave A Comment